{"_id":"57fbcaaf4f1c1b6e5228ed95","slug":"weak-security-at-mathura-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईअलर्ट में स्टेशन की ‘तीसरी आंख’ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईअलर्ट में स्टेशन की ‘तीसरी आंख’ बंद
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैगेज स्कैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति संवेदनशील जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। स्टेशन की तीसरी आंख बंद है। स्टेशन परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे करीब एक सप्ताह से खराब हैं। बैगेज स्कैनर भी 15 दिनों से बिना इंस्टालेशन के ही रखा हुआ है।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल है। उड़ी आतंकी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर में हाईअलर्ट जारी है। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, सिविल पुलिस, बीडीएस, डॉग स्क्वायड की टीम स्टेशन पर आए दिन चेकिंग कर रही है।
लेकिन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी देखी जा सकती है। जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन पर वर्ष 2015 में चार सीसीटीवी लगवाए थे। ये कैमरे बीते एक हफ्ते से खराब पडे़ हैं। इसे सही कराने के लिए इंजीनियर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं स्टेशन पर करीब 15 दिन पहले यात्रियों के सामान बैग, अटैची, थैला आदि की जांच के लिए बैगेज स्कैनर लाया गया था। यह अभी तक इंस्टाल नहीं हो सका है। ऐसे में जंक्शन की सुरक्षा मजाक बनकर रह गई है। यात्री बिना जांच के ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।
जीआरपी की ओर से पहले चार और फिर दस सीसीटीवी लगवाए गए। इनमें से पहले लगे चार कैमरे ही खराब हैं। अन्य कैमरे सही काम कर रहे हैं। खराब कैमरों को शीघ्र सही करा लिया जाएगा।
- मुकेश मलिक
जीआरपी प्रभारी