{"_id":"6861904caa4274325d01972c","slug":"we-will-not-let-the-anti-poor-and-anti-labour-policies-of-the-government-prevail-mathura-news-c-369-1-mt11009-131853-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सरकार की गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों को हावी नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सरकार की गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों को हावी नहीं होने देंगे
विज्ञापन
कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों को विलय करने की योजना पर कांग्रेसियों ने सरकार की मंशा पर निशाना साधा है। पदाधिकारियों ने प्रदेश भर 27 हजार से अधिक बेसिक प्राथमिक स्कूलों को बंद करने आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस दलित, गरीब, किसान और मजदूर विरोधी नीतियों को हावी नहीं होने देगी। सरकार की इस मंशा के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है।
होलीगेट स्थित कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2010 को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार समाप्त करने में लगी है लेकिन कांग्रेस शिक्षा के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी। वहीं फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर राकेश भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोड़ पर विफल हो रही है।
इसलिए सीएम योगी संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा ने भी विचार रखे। महासचिव वैद्य मनोज गौड़, विनोद उपाध्याय, महेश चौबे, विक्रम वाल्मीकि, आदित्य तिवारी, रूपा लवानियां, सविता विद्यार्थी, अप्रितम सक्सेना, शैलेंद्र चौधरी, करण निषाद, सत्यम चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।