फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water, suply, problem, arjunpura, mathura

अर्जुनपुरा के वाशिंदों की प्यास नहीं बुझा पा रहा नगर निगम

Tue, 16 Jun 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
water, suply, problem, arjunpura, mathura
अर्जुनपुरा में पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MATHURA
मथुरा। पुराने शहर में पानी की समस्या बरकरार है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण भू-जलस्तर कम होना और नई बोरिंग न होना है। वार्ड 20 में अर्जुनपुरा के करीब एक सैकड़ा घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। कई दफा निगम के अधिकारियों से बातचीत भी हुई परंतु कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

वार्ड 20 अर्जुनपुरा के करीब दो सैकड़ा घरों तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। पानी की सप्लाई न होने कारण जलस्तर कम होना बताया जा रहा है। इसके चलते पानी का दबाव कम हो जाता है तो लोग प्यासे रह जाते हैं। इधर-उधर से पानी लेकर प्यास बुझाई जाती है।
विज्ञापन

हम बहुत परेशान हैं पानी कहां से पिएं
जब हमारे पास गर्मी और कोरोना में पानी ही नहीं होगा तो हम क्या करेंगे। हम लोग बहुत परेशान रहते हैं । किसी प्रकार से पेयजल जुटाते हैं। पूरे दिन पानी की समस्या बनी रहती है। कई दफा पार्षद को भी अवगत कराया परंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनिया अर्जुनपुरा
एक वर्ष से अधिक हो गया पानी की समस्या के बारे में शिकायत करते-करते। एक दफा तो क्षेत्रीय लोगों ने जलकल के जेई का घेराव तक कर लिया था परंतु पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब पता नहीं पानी की समस्या का समाधान कब तक होगा।
महेश पंडित अर्जुनपुरा
इस संबंध में हम सबने मिलकर अधिकारियों से शिकायत भी की है परंतु कोई हल नहीं निकला है। अब हमने पार्षद को कहा है। पानी की समस्या का कोई हल नहीं निकला तो हम आंदोलन करेंगे।
जगदीश अर्जुनपुरा
ठेकेदार द्वारा स्वीकृत पंप को भी नहीं लगाया जा रहा है। बोरिंग लगभग फेल हो चुकी है। जिसके चलते लोगों तक पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। कई दफा नगर आयुक्त तथा जलकल के अधिकारियों को भी जानकारी दी है परंतु कोई हल नहीं निकल सका है।

राधा ठाकुर, पार्षद वार्ड 20
भैंस बहोरा में महिलाओं ने किया विरोध
भैंस बहोरा में पानी को लेकर मंगलवार को जलकल के कर्मचारियों से क्षेत्रीय महिलाएं भिड़ गईं। उन्होंने अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र के लोगों को पानी देने का पुरजोर विरोध किया। दरअसल भैंस बहोरा केला देवी मंदिर के निकट बीच सड़क पर निगम के पेयजल का एक प्वाइंट है। यहां से दो गलियों के लिए पानी जाता है। फिलहाल एक गली को पानी मिल रहा था, पंरतु जलकल के कर्मचारी इसका कनेक्शन दूसरी गली से भी करना चाहते थे। इसका एक गली की महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed