फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   WATER, PROBLEM, in mathura

घाटी पर दस हजार की आबादी पानी की लिए बैचेन

Sat, 13 Jun 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
WATER,  PROBLEM, in mathura
नगला पाईसा में पीने के पानी को परेशान लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कभी पानी के लिए यमुना किनारे पूर्वजों ने अपने आवास बनाए थे, परंतु आज इस क्षेत्र के वाशिंदों को सूखे हलक भिगोने के लिए पानी खरीदकर पीना पड़ता है। शीतला घाटी, घाटी बहालराय, शीतला पाइसा, नगला पाइसा, लाला गंज, गली मथुरा देवी, कुम्हार पाड़ा, कटरा महादेव आदि इलाके पानी के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

गंगाजल की पाइप लाइन पहुंचने का दावा भले ही हो रहा, परंतु पुराने शहर के इस क्षेत्र में रोज करीब दस हजार लोग सुबह पानी के लिए जुगत करते हैं। वार्ड 59 में पानी की समस्या काफी पुरानी है। यहां पर जमीन का पानी का स्तर काफी नीचे जा चुका है। अधिकतर निगम की पंप जवाब दे चुके हैं। क्षेत्रीय पार्षद नीलम गोयल ने बताया कि उन्होंने हर संभव प्रयास किए कि या इस क्षेत्र में नई बोरिंग हो जाए या गंगाजल पहुंच जाए, लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जब पानी ही नहीं मिलेगा तो क्या होगा
ऐसी भयंकर गर्मी में यदि किसी को पानी नहीं मिले तो क्या हाल होगा। हमारा भी ऐसा ही हाल है। सुबह से लेकर शाम तक हम पानी के लिए ही चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन चतुर्वेदी, नगला पाइसा
पॉवर कट भी समस्या की जड़
थोड़ा बहुत जो पानी आता है उसे पॉवर कट लाइट नहीं आने देती है । कुछ दूर पर पानी चढ़ जाता है जैसे ही लाइट चली जाती है तो पानी फिर नीचे आ जाता है। लोगों को पानी नहीं मिलता।
-रिंकू चतुर्वेदी, शीतला पाइसा
पानी के लिए बर्तन लेकर जाना पड़ता है
सुबह-शाम पानी के लिए बर्तन लेकर जाना पड़ता है। पता नहीं कब समस्या का समाधान होगा। जब कोई अधिकारी आता है हम उसे समस्या बताते हैं, परंतु कोई सफलता नहीं मिल पाती है।
- अंशु माहौर, नगला पाइसा
अधिकारी कहते हैं ऊंचाई पर है तुम्हारा घर
अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाती है वे कहते हैं कि तुम्हारा घर ऊंचाई पर है, पानी नहीं पहुंच पाएगा। जब कि सच्चाई यह है कि जमीन के अंदर पानी ही नहीं है ।
- निशा चतुर्वेदी, शीतला पाइसा
दो पंप स्वीकृत कराए पर ठेकेदार ने नहीं लगाए
नगर निगम के अधिकारियों को समस्या बताई तो दो पंप स्वीकृत भी हुए, परंतु ठेकेदार ने अभी तक नहीं लगाए। ये ठेकेदारों की मनमानी का सबूत है। जनता को पानी की बहुत परेशानी है।

- नीलम गोयल, पार्षद वार्ड 59
पानी की समस्या के लिए विस्तृत प्लान तैयार
क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। गंगाजल पाइप लाइन डाली जानी है। गंगाजल जब लोगों तक पहुंचेगा तो पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- राधेश्याम, एई जल कल विभाग नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed