{"_id":"69a34c9dfb51eb777b0fac49","slug":"water-power-minister-swatantra-dev-visited-girirajji-mathura-news-c-412-1-mt21005-5700-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव पहुंचे गिरिराजजी की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव पहुंचे गिरिराजजी की शरण
विज्ञापन
गोवर्धन। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को गिरिराज तलहटी पहुंचे। उन्होंने गिरिराज महाराज के विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के बाद मंत्री ने सप्तकोसीय परिक्रमा की। इस दौरान सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
मंत्री के आगमन को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। वहीं भाजपा नेता सियाराम शर्मा और ठा. हरवान सिंह ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की गिरिराज महाराज की असीम कृपा से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।
सरकार जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल संरक्षण और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रदेश का हर नागरिक लाभान्वित हो सके। प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।