फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water level in Yamuna gradually decreased but problems did not reduce

Mathura News: धीरे-धीरे कम हुआ यमुना में पानी मगर, कम नहीं हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Water level in Yamuna gradually decreased but problems did not reduce
मथुरा। नौहझील क्षेत्र में खेतों में खड़ी फसलों में भरा यमुना का पानी। - फोटो : mathura
मथुरा। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। रविवार को जलस्तर घटकर चेतावनी बिंदु 165.20 के निकट पहुंच गया है। बीते दो दिन से लगातार जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि किसानों की परेशानी अभी बरकरार है। जलमग्न होने से सैकड़ों बीघा फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं कुछ कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम लोगों की मदद में जुटी है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद जयसिंहपुरा, यमुना खादर की दर्जनों कॉलोनियां बाढ़ की चपेट में आ गईं। कई गांवों के मार्ग बाधित हो गए और सैड़कों बीघा फसलें डूब गईं। लोगों के आवागमन के साथ-साथ जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। बीते एक सप्ताह से प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें लोगों को मदद करने में जुटी हुई हैं। नष्ट फसलों का सर्वे कराया जा रहा है और बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री भी बांटी जा रही है। हालांकि बीते दो दिन से यमुना का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 166.00 मीटर से घटकर रविवार शाम को 165.45 मीटर तक आ गया है, जबकि शनिवार शाम को यह आंकड़ा 165.65 मीटर पर था।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि रविवार शाम को हथिनीकुंड से 31108 क्यूसेक और ओखला से 25135 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गोकुल बैराज से 65860 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। गोकुल बैराज से अधिक मात्रा में पानी डिस्चार्ज होने से हालात को काबू में लाया गया है। अधिकारी-कर्मचारी लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं और सतर्कता भी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed