{"_id":"6817bd031bc517881f044598","slug":"water-from-the-underpass-is-being-drained-out-by-making-alternative-arrangements-mathura-news-c-369-1-mt11009-129058-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वैकल्पिक व्यवस्था कर निकाला जा रहा अंडरपास का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वैकल्पिक व्यवस्था कर निकाला जा रहा अंडरपास का पानी
विज्ञापन
मथुरा। भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे हुए जलभराव में से निकलते लोग। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। बारिश होने के दो दिन बाद भी भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। रविवार को नगर निगम के अधिकारियों ने पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की है। संकरा पाइप डालकर पानी निकाला जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार व नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल गर्ग कर्मचारियों के साथ सुबह से ही पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे रहे। अपर नगर आयुक्त ने बताया है कि रेलवे द्वारा बीएसए मार्ग की पुलिया के पास रेलवे लाइन विस्तार का कार्य कराया जा रहा है। इस कारण जल निकासी वाले मुख्य नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है। इस कारण भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसकी जगह संकरा पाइप डालकर पानी निकालने का इंतजाम किया गया है।
उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नाले को खोलने के लिए कहा गया है। अधिकारियों द्वारा जल्द ही नाले को खोलने का आश्वासन दिया गया है। वहीं अंडरपास में से जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंपसेट भी लगाए गए हैं। कर्मचारियों को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डैंपियर नगर में रोड पर बह रहा गंगाजल
नगर निगम ने बारिश के बाद कूड़े से अटे पड़े नाले-नालियो की सफाई करने की सुध ली है। डैंपियर नगर में जेसीबी से नाली की सफाई के दौरान गंगाजल की पेयजल पाइपलाइन फूट गई। इससे रविवार को हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहने लगा। अहिल्याबाई होल्कर पार्क के आसपास रोड गंगाजल के पानी से जलमग्न हो गया। पूरे दिन पानी बहता रहा। न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और कर्मचारी रविवार की छुट्टी का आनंद ले रहे हैं।