Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water, crisis, no suply, problem, mathura

मलिन बस्तियों पानी का मतलब सिर्फ हैंडपंप

Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
water, crisis, no suply, problem, mathura
वार्ड नंबर 26 के औरंगाबाद द्वितीय की महिलाएं हैंडपंप से पानी भरने के लिए खड़ी हुई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। वार्ड 26 के लोग निगम से जुड़ने के बाद भी ग्रामीण जीवन ही जी रहे हैं। वार्ड में लगे हैंडपंपों से दिन रात पानी खींचना ही उनकी दिनचर्या हो गई है। रात को अंधेरा हो या दिन का उजाला मजदूर और उनके परिवार हैंडपंपों से पानी खींचते मिल जाएंगे। अभी तक क्षेत्र में सिर्फ एक ही सबमर्सिबल लग सकी है।
विज्ञापन

औरंगाबाद द्वितीय के नाम से यह वार्ड मलिन बस्तियों के वार्ड के ही नाम से जाना जाता है। इस वार्ड में सर्वाधिक यही बस्तियां हैं। जिसके चलते यहां पर पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वार्ड में डिफेंस कॉलोनी, शक्तिधाम, भगवतीपुरम, इंदुपुरम दीपपुरम, रामवीर नगर प्रह्ललाद सिटी, दुर्गा बिहार आदि कॉलोनियों में भी पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सर्वाधिक पानी की समस्या इंदुपुरम क्षेत्र में है। यहां पर कुल 20 हैंडपंप हैं, जिनमें से छह खराब पड़े हैं तो 14 हैंडपंप सही हैं। अधिकतर लोग इन्हीं से पानी भरते हैं। एक सबमर्सिबल लगी हुई है लेकिन अभी तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा नहीं हो सका है इसलिए अभी तक घरों में कनेक्शन भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, हमारे भाग्य में सिर्फ हैंडपंप ही आया
हम बहुत दुखी हैं। कहते हैं सरकार सभी को घर-घर पानी देगी पर हमारे भाग्य में सिर्फ हैंडपंप ही आया है। हमारी उम्र करीब 70 साल की हो गई। ऐेसे में पानी खींचकर लाने में काफी परेशानी होती है।
- लच्छो कोली
इससे अच्छी तो ग्राम पंचायत थी। कम से कम काम तो होते थे। नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र में पानी के लिए एक कनेक्शन तक नहीं लग पाया है। इससे लोग कुपित हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये पेयजल के लिए सरकार से आए तो फिर वह कहां लग गए।
- हरीबाबू माहौर, पूर्व प्रधान
कोई ठेले लगाता है तो कोई फैक्टरी में काम करता है तो कोई मकान बनाने वाला मिस्त्री। सब लोगों के लिए पहली चिंता होती है पानी। दिन रात पानी भरने के बाद फिर कोई दूसरा काम करता है।
- ओमवती प्रजापति
छह हैंडपंप, दो सबमर्सिबल की मांग की
वार्ड में अधिकतर लोग हैंडपंप से ही पानी भरते हैं। हमने खराब पड़े छह और हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए लिखा है तथा दो सबमर्सिबल के लिए भी निगम के अधिकारियों को डिमांड दी थी।

- कमला माहौर, पार्षद
हैंडपंप जल्द ठीक होंगे
हम जल्द से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही एक सबमर्सिबल के अलावा अन्य एक और सबमर्सिबल लगवा दी है। जोकि जल्द ही चालू हो जाएगी।
- राधेश्याम, एई जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed