{"_id":"5eff2f618ebc3e43001f5e64","slug":"water-crisis-no-suply-problem-mathura-mathura-news-agr4488196183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी गार्डन यानि डेढ़ वर्ष से ट्यूववैल चलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी गार्डन यानि डेढ़ वर्ष से ट्यूववैल चलने का इंतजार
विज्ञापन
आर्मी गार्डन कृष्णा नगर की महिलाएं दूरदराज से पानी लेकर आती हुई
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के पॉश इलाके कृष्णा नगर की आर्मी गार्डन और चंद्रलोक कॉलोनी को निगम पेयजल नहीं दे पा रहा है। इस क्षेत्र में निगम ने ऐसे स्थानों को चिह्नित भी कर लिया जहां पर पानी मीठा है। इन स्थानों पर दो बड़े ट्यूबवेल लगवा भी दिए, परंतु डेढ़ वर्ष से यह ट्यूबवेल चालू नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में करीब आठ हजार लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
निगम बनने के बाद से ही आर्मी गार्डन और चंद्रलोक कॉलोनी में नगर निगम द्वारा पेयजल देने के लिए आश्वासन दिया जा रहा है, परंतु अभी तक पानी की दो बूंद तक नहीं आ सकी हैं। इसके चलते हर व्यक्ति पानी के लिए अपने घर पर सबमर्सिबल तो लगवा ही रहा है, साथ ही पेयजल खरीदने के लिए भी मजबूर है। वैसे तमाम घरों में सबमर्सिबल पंप लगने से भू- जलस्तर काफी नीचे जा रहा है।
बिजली-पानी उपलब्ध कराए सरकार
सरकार का काम है कि वह बिजली पानी उपलब्ध कराए। हम लोग अपना निजी सबमर्सिबल इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिजली का बिल बहुत आता है। जब निगम ही हमें पेयजल देने लगेगा तो भू-गर्भ जल का दोहन कम होगा।
विज्ञापन
- सुनीता गोस्वामी, आर्मी गार्डन
पाइप लाइन डल गईं पानी नहीं आया
निगम ने पाइप लाइन तो डाल दी हैं, परंतु उनमें पानी अभी तक नहीं आया है। जब पानी ही नहीं आना तो पाइप लाइन डालने का क्या फायदा। निगम अधिकारियों को चाहिए कि जल्द से जल्द पानी मिले और लोगों की समस्या दूर हों।
- विष्णु शर्मा आर्मी गार्डन
लोग पानी के लिए होते हैं परेशान
लोग पेयजल के लिए काफी परेशान होते हैं। जिन घरों पर सबमर्सिबल नहीं हैं, वे दूर से पानी भरकर लाते हैं। यदि पाइप लाइनों में पानी आ जाएगा तो लोगों की पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- पंकज गोस्वामी आर्मी गार्डन
दसियों बार लिखे निगम अधिकारियों को पत्र
डेढ़ वर्ष पहले आर्मी गार्डन व न्यू कृष्णा नगर में दो ट्यूबवेल लगाए हैं। करीब आठ माह पूर्व पाइप लाइन भी डाल दी गईं, परंतु उनका कनेक्शन अभी तक नहीं लग सका है। इसलिए पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
- प्रदीप अरोड़ा, पार्षद वार्ड