फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Watching the Moon on a mobile phone...

Mathura News: मोबाइल पर देख रहे रील और काॅर्टून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Watching the Moon on a mobile phone...
मथुरा। कृष्ण की नटखट लीलाओं से रोमांचित रहने वाली धर्मनगरी में बच्चों का बचपन अब मोबाइल स्क्रीन में सिमटता जा रहा है। मोबाइल पर रील और कार्टून देखते-देखते कई बच्चे इतने स्क्रीन-निर्भर हो रहे हैं कि फोन हाथ से लेते ही गुस्सा, चीख-पुकार और हिंसक व्यवहार पर उतर आते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते एक महीने में दो से 10 वर्ष तक के 16 बच्चों को अभिभावक ऐसी ही शिकायत लेकर बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। बच्चों के व्यवहार में हिंसक प्रवृत्ति देखकर चिकित्सक भी हैरान हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमन कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल आ रहे कुछ बच्चों में मोबाइल न मिलने पर अत्यधिक गुस्सा, जिद, चिड़चिड़ापन और किसी दूसरी गतिविधि में रुचि खत्म होने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिला अस्पताल में बाल मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को आगे की जांच और सलाह के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभिभावक अक्सर बच्चे के रोने, जिद करने या खाना न खाने पर मोबाइल थमा देते हैं। धीरे-धीरे बच्चा शांत होने के लिए स्क्रीन का आदी हो सकता है। डाॅ. अमन ने बताया कि शोध में भी यह मामले सामने आ चुके हैं। बहुत अधिक मोबाइल की स्क्रीन का उपयोग बच्चों में ध्यान, व्यवहार और नींद से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खेल के मैदान से स्क्रीन तक सिमटा बचपन
विश्व स्वास्थ्य संगठन भी बच्चों के मनोरंजन वाले स्क्रीन टाइम को सीमित करने और शारीरिक गतिविधि बढ़ाने पर जोर देता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम को सीमित रखने की सलाह दी है। दो वर्ष के बच्चों के लिए एक घंटे से अधिक नहीं और तीन-चार वर्ष के बच्चों के लिए भी अधिकतम एक घंटे की सीमा बताई गई है।

------
बच्चों में मोबाइल की आदत के साथ यदि लगातार गुस्सा, नींद में बदलाव, पढ़ाई या खेल में रुचि कम होना, परिवार से दूरी अथवा मोबाइल हटाने पर अत्यधिक प्रतिक्रिया दिखाई दे तो इसे सामान्य जिद मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बाल रोग विशेषज्ञ अथवा बाल मनोचिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। - डाॅ. एसपी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed