फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Was selling another bottle of water in the name of a branded company

Mathura News: ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहा था पानी की दूसरी बोतल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Was selling another bottle of water in the name of a branded company
मथुरा। पानी की बोतलों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : mathura
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित श्याम कुटी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक ब्रांडेड कंपनी के नाम की पानी की नकली बोतल बेचने की शिकायत पर कार्रवाई हुई। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारते हुए संबंधित दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पानी बेचा जा रहा है। मौके से पानी की कई बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह और जितेंद्र के साथ-साथ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता (जेई) दिनेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने और सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed