फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   war of words between sp and bjp

होर्डिंग पर भाजपा-सपा में छिड़ा सियासी युद्ध

Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
war of words between sp and bjp
bjp logo
जवाहर बाग के सामने लगाए गए होर्डिंग पर सपा और भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। पुलिस कार्रवाई के साथ ही बैकफुट पर आए भाजपा नेताओं ने होर्डिंग के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं सपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से मिलकर भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दरअसल रविवार की रात को जवाहर बाग के सामने एक होर्डिंग लगा दिया गया था। इसमें प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया गया था। एसपी सिटी आफिस के सामने लगे इस होर्डिंग पर शहर भर में हंगामा मच गया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और होर्डिंग को उतरवा दिया गया। शहर में भी कुछ प्रमुख स्थानों पर यह होर्डिंग लगा दिए गए थे। 
विज्ञापन


सपा नेताओं ने इसे भाजपा की करतूत बताते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने सीधे भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। नगरपालिका के ईओ पर भी गंभीर आरोप लगे। सपा नेताओं की ओर से कहा गया कि उनकी मिलीभगत से ही होर्डिंग लगाए गए। जिला प्रवक्ता चौधरी वीरभान सिंह ने कहा कि भाजपा वाले इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के बढ़ते जनाधार से भाजपाई डर गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भाजपा नेताओं पर मुकदमा लिखाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप- प्रत्यारोप
भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा है कि पहले तो उन्हें होर्डिंग के बारे में कुछ पता ही नहीं, दूसरे सपा के शासनकाल में तो पहले से कब्जे होते रहे हैं। मथुरा में भी सपा नेता जमीनों पर कब्जे करते रहे हैं। तमाम सरकारी जमीनों पर इनके कब्जे हैं। शहर से लेकर गांवों तक में कब्जे की शिकायतें गूंजती रहती हैं।

सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का कहना है कि जमीनों पर कब्जे के मामले में भाजपा का तो इतिहास रहा है। यह तो कुछ भी कर सकते हैं। पहले तो ढाई साल तक चुप रहे अब सरकार ने जवाहर बाग को खाली करा दिया तो उसे सियासी मुद्दा बना रहे हैं। जनता सब जान चुकी है। आने वाले चुनावों में इन्हें पता चल जाएगा।


जो भी दोषी होगा नपेगा: सिटी मजिस्ट्रेट
सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव का कहना है कि जो भी होर्डिंग लगे थे, उनको हटवा दिया गया है। आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जैसा कि कुछ अफसरों पर आरोप लगाया जा रहा है उसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed