{"_id":"664fc7fe885468334b0c94a4","slug":"walls-in-vrindavan-will-make-devotees-feel-the-pastimes-of-shri-krishna-mathura-news-c-369-1-mt11004-113752-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में दीवारें भक्तों को कराएंगी श्रीकृष्ण की लीलाओं का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में दीवारें भक्तों को कराएंगी श्रीकृष्ण की लीलाओं का अहसास
विज्ञापन
मथुरा। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को वृंदावन के परिक्रमा मार्ग और प्रवेश मार्गों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दीदार होगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 20 स्थानों को चिह्नित कर वाॅल पेंटिंग का कार्य शुरू कराया है। चित्रकारों द्वारा सांझी और मधुबनी शैली में वाॅल पेंटिंग की जा रही रही है।
विश्वपटल पर आस्था का केंद्र वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं को अब दीवारें भी भक्ति दर्शन का अहसास कराएंगी। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के जेई विमल कोहली ने वाॅल पेंटिंग के लिए वृंदावन में सर्वे किया। उन्होंने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में अटल्ला चुंगी से लेकर जुगलघाट और छटीकरा मार्ग के अलावा मथुरा मार्ग स्थित टीबी सेनेटोरियम के सामने की करीब 20 स्थलों को वाॅल पेंटिंग के लिए चिह्नित किया है।
एमवीडीए इन दीवारों पर सांझी और मधुबनी कला शैली में ऑयल पेंट से मोरपंख, गोचारण लीला एवं मंदिरों की वाॅल पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले भी एमवीडीए ने टीएफसी के बाहर और अंदर, रेलवे ओवर ब्रिज एवं मथुरा में मछली फाटक के समीप वाॅल पेंटिंग का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए प्रयास करने के साथ ही उसे सजाने संवारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए दीवारों पर वाॅल पेंटिंग कराई जा रही है। इसमें मोरपंख, भगवान कृष्ण की गोचारण लीला एवं मंदिरों को दर्शाया जा रहा है। वाॅल पेंटिंग में लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी।