फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waiting for trains in scorching heat has become a problem, passengers are in distress

Mathura News: भीषण गर्मी में ट्रेनों का इंतजार बना मुसीबत, यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Waiting for trains in scorching heat has become a problem, passengers are in distress
मथुरा। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।  - फोटो : mathura
मथुरा। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। भीषण गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी में 1 घंटे का इंतजार करना कई घंटों के सामान प्रतीत होता है, जबकि आलम यह है कि कई ट्रेनें 4 से 7 घंटे तक देरी से आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर रविवार को ट्रेनों का देर से आने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री यश कुमार, आशुतोष, दिलीप, सुमित, दीपक यादव ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी ट्रेन नहीं आई है। ट्रेनों के देरी से आने की बात की जाए तो आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली (20807) हीराकुंड सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, (07621) निजामुद्दीन समर स्पेशल जंक्शन पर साढ़े 7 घंटे देरी से आई। (12807) समता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे की देरी से आ रही थीं। रेलवे पीआरओ प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी दूरी से आने वाली कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची हैं। दूसरे रेल मंडलों में कार्य होने के चलते इन ट्रेनों का डायवर्ट किया गया है। इसके चलते ये ट्रेनें देरी से जंक्शन पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed