फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vrindavan will be developed as model city

मॉडल सिटी वृंदावन की कार्य योजना तैयार

Wed, 20 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 20 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
vrindavan will be developed as model city
मॉडल सिटी के रूप में चयनित वृंदावन के विकास की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। अब इस पर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने जा रही है। इसके लिए 23 जनवरी को मंडलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में नियोजन विभाग संबंधित विभागीय अधिकारियों और वृंदावन वासियों के साथ मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की मॉडल सिटी योजना में मथुरा जिले के वृंदावन शहर का चयन किया गया है। इसके तहत शहरीकरण से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए नियोजन विभाग ने 10 बिंदुओं की कार्ययोजना तैयार की है। किस विभाग को इस पर काम करना है यह भी तय कर लिया गया है।
विज्ञापन


विस्तृत चर्चा के लिए सहयुक्त नियोजक, संभागीय नियोजन खंड आगरा ने बैठक आहूत की है। इसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा वृंदावन से जुडे़ विशिष्ट लोगों को बुलाया गया है। बैठक 23 जनवरी को मंडलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में एमवीडीए सभागार में दोपहर 12:30 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में चुनौतियां
इस योजना में शहरीकरण से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के प्रयास किए जाएंगे। इसमें अतिक्रमण, अनाधिकृत कालोनियां, मलिन बस्तियों में इजाफा, मौलिक सुविधाओं का अभाव, ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित शहरी विस्तार, एफोर्डेबल हाउसिंग का अभाव, गंदगी और पर्यावरण में सुधार लाने के साथ शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।

कार्य योजना के बिंदु
- वृंदावन नगर की सीमा जहां विकास कार्य प्रस्तावित होंगे।
- यातायात एवं परिवहन में सुधार।
- अवस्थापना एवं सुविधाओं में सुधार
- शैक्षिक एवं चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार
- पर्यावरण संरक्षण और सुधार
- हेरिटेज स्थलों का सुधार और संरक्षण।
- एफोर्डेबल हाउसिंग की आपूर्ति।
- जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए उचित व्यवस्था।
- जनसुरक्षा को पुलिस स्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की स्थापना।
- स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed