फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan: Two Arrested for Creating Ruckus at Liquor Shop

Mathura: तीन घंटे तक नहीं खुलने दी शराब की दुकानें...पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 20 Nov 2025 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 12:36 PM IST
सार

शराब की दुकान पर हंगामा करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Vrindavan: Two Arrested for Creating Ruckus at Liquor Shop
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित तीन शराब की दुकानों को बंद कराने के लिए हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को बुधवार को दुकान के समीप से गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सुनरख निवासी शिब्बो उर्फ शुभम एवं कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले ही सुनरख मार्ग पर शराब की सरकारी दुकान पर सेल्समैन हाथरस निवासी जितेंद्र कुमार ने पांच नामजद दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, शिब्बो, कपिल, अक्कू सहित 20 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एफआईआर में सेल्समैन ने बताया कि नामजदों ने साथियों के साथ मिलकर दुकान के शटर लगाकर कर्मचारियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से तीनों दुकानें करीब एक घंटे बंद रही। इससे 50 हजार रुपये के राजस्व की हानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि शराब की दुकान पर हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कानूनी कार्रवाई की गई है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed