फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan to decide on BJP election strategy

वृंदावन में तय होगी भाजपा की चुनाव रणनीति

Sat, 01 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 01 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan to decide on BJP election strategy
वृंदावन फोटो
विधानसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के बाद अब भाजपा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने जा रही है। आगामी चुनावों में जीत के लिए रणनीति वृंदावन की भूमि पर तय की जाएगी। प्रदेश स्तर पर पहली चुनौती भाजपा निकाय चुनाव को मान रही है। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव हैं। इस संबंध में विमर्श के लिए दो अप्रैल को भाजपा ब्रज प्रांत के नव निर्वाचित विधायक धर्मनगरी में जुट रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुकुल विश्वविद्यालय मार्ग पर स्थित श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट में होने वाली एकदिवसीय बैठक का एक अन्य अहम उद्देश्य सत्ता और संगठन के बीच आपसी तालमेल और समन्वय का प्रयास भी होगा। क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील चतुर्वेदी और भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली ये बैठक दो सत्रों में होगी।
विज्ञापन

सबसे पहले ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बीएल वर्मा, संगठन महामंत्री भवानी सिंह सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे ले जाने के साथ प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के संबंध में रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में जनता के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की जन उपयोगी कार्यों को पहुंचाए जाने पर भी मंथन होगा। प्रदेश की आगामी योजनाएं भी तय की जाएंगी। बैठक में ब्रजप्रांत के 57 विधायकों के साथ जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी सहित करीब 200 पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के आने की भी संभावना है। शनिवार को भाजपाइयों ने बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर ठाकुर हरिवल्लभ सिंह भी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed