फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan News: Gas Pipeline Leak Triggers Panic in Gaura Nagar, Supply Shut Off Safely

वृंदावन: गैस पाइपलाइन से रिसाव, आवाज सुनकर घबराए लोग; समय रहते रोकी गई आपूर्ति

Mon, 12 Oct 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

वृंदावन के गौरा नगर में रविवार दोपहर एक घर के पास रसोई गैस की पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस, दमकल और गेल इंडिया की टीम मौके पर पहुंची। गेल की टीम ने रिसाव वाली पाइपलाइन की आपूर्ति बंद कर दी। सीओ वृंदावन के अनुसार, घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
 

विज्ञापन
Vrindavan News: Gas Pipeline Leak Triggers Panic in Gaura Nagar, Supply Shut Off Safely
पीएनजी कनेक्शन।

विस्तार

वृंदावन के गौरा नगर स्थित एक घर में जा रही रसोई गैस की पाइप लाइन में गैस का रिसाव से होने से हलचल मच गई। गृह स्वामी की सूचना पर पुलिस, दमकल की गाड़ी और गेल की टीम मौके पर पहुंच गई। लाइन लाइन को किया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गौरा नगर स्थित माधव गुप्ता के घर के समीप जा रही रसोई गैस की पाइप लाइन में रविवार दोपहर गैस का रिसाव होने लगा। आवाज के साथ गैस के रिसाव से आसपास के लोगों को किसी बड़ी घटना की आशंका होने लगी। माधव गुप्ता ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन पर सूचित किया। कुछ ही समय में पुलिस टीम, दमकल की एक गाड़ी और गेल इंडिया की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घरेलू रसोई गैस की लाइन डालने और देखभाल करने वाले गेल इंडिया की टीम ने गैस रिसाव वाले पाइप लाइन की आपूर्ति बंद कर खतरे को टाला। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर संबंधित विभागों को सूचित किया गया। गेल इंडिया की टीम ने लाइन को बंद कर दिया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed