फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura ranks first in the state for stubble burning

Mathura News: पराली जलाने में मथुरा प्रदेश में नंबर वन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mathura ranks first in the state for stubble burning
मथुरा। जिले में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां अब तक 40 घटनाएं दर्ज होने के साथ जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इनमें अकेले छाता तहसील में ही 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशों पर सरकार ने धान की पराली जलाने पर प्रतिबंधित लगा रखा है। आदेश के अनुपालन के लिए पुलिस, प्रशासन, पंचायतराज, राजस्व और कृषि विभाग की 80 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। बावजूद इसके पराली दहन का सिलसिला थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

इस माह की एक तारीख से अब तक केवल 10 दिन में ही पराली जलाने की 40 घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गईं हैं। जिले में अकेले छाता तहसील में सर्वाधिक 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं मांट और गोवर्धन में 6-6, सदर में 2 घटनाएं सामने आई हैं जबकि महावन तहसील में कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ दूसरे स्थान पर
सैटेलाइट से कृषि विभाग को मिली जानकारी के अनुसार पराली दहन में प्रदेश में अलीगढ़ दूसरे और गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर है। पांच घटनाओं के साथ एटा चौथे और चार-चार घटनाओं के साथ झांसी और हापुड़ जनपद पांचवें स्थान पर हैं।

----
अब तक पराली जलाने की 40 घटनाओं के साथ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां छाता क्षेत्र के किसान इसका सर्वाधिक उल्लंघन कर रहे हैं। अब तक 13 किसानों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुनरावृत्ति करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-आवेश कुमार सिंह, प्रभारी उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed