फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Gurukul Incident Son Vishu had promised his mother he would come home on Wednesday

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
सार

वृंदावन के पाणिनि संस्कृत गुरुकुल में पानी के कुंड की सफाई के दौरान दम घुटने से चार छात्रों की मौत हो गई। संचालक आशीष शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Vrindavan Gurukul Incident Son Vishu had promised his mother he would come home on Wednesday
वृंदावन गुरुकुल हादसा (विशु की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे विशू शर्मा ने मंगलवार रात को मां से वादा किया था कि बुधवार को घर आएगा। दो घंटे बाद ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने जैसे ही बेटे का शव देखा वह दहाड़ मारकर रो पड़े। बेटा-बेटा करके चिल्लाने लगे। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। देवांश और आर्यन के परिजन भी शवों को देखकर बिलख पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ के हस्तिनापुर के पांडव टीला निवासी मोहित उर्फ दिनेश शर्मा जयंती शक्ति पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। वह चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा विशू शर्मा भी उनकी तरह धार्मिक क्षेत्र में आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने संभल स्थित हरिबाबा आश्रम में चार साल तक वेदों का अध्ययन कराया। इसके बाद ज्योतिष विद्या सीखने के लिए 18 अगस्त को वृंदावन के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में 51 हजार रुपये जमा करके प्रवेश ले दिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया है कि मंगलवार रात आठ बजे विशू से फोन पर बात हुई थी और कहा था कि वह बुधवार घर आएगा। बैंक खाते में किराये के लिए पैसे डाल देना। बात होने के दो घंटे बाद परिजन को विशू की मौत की खबर की सूचना मिली। इसके बाद वह परिवार के साथ मथुरा पहुंचे। इधर, सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद विशु, देवांश और आर्यन के शव परिजन को सौंप दिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी मनु कटारे के परिजन बुधवार रात को मथुरा पहुंचेंगे।

विज्ञापन

जुलाई में गुरुकुल आए थे देवांश और आर्यन
वहीं प्रयागराज के कौशांबी क्षेत्र उमराव मंझनपुर गांव निवासी आर्यन पांडेय तीन माह पहले यहां गुरुकुलम आए थे। दो भाई बहनों में वह सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद आर्यन के फूफा अनिल शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसी तरह मध्य प्रदेश के विदिशा के थाना नटेरन क्षेत्र के मरखेड़ा गांव निवासी देवांश दुबे भी जुलाई में यह शिक्षा लेने के लिए आए थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई राघवेंद्र ने बताया है कि गुरुकुलम के आचार्यों के फोन से बात होती थी। मंगलवार रात को उन्हें घटना की जानकारी दी गई।

पाणिनि संस्कृत गुरुकुल का संचालक गिरफ्तार
चैतन्य विहार सेक्टर-2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुल में पानी के टैंक की सफाई के लिए उतारे 4 छात्रों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 छात्र की हालत खराब है। मामले में एक मृतक छात्र के पिता ने गुरुकुल संचालक एवं आचार्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस से आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ के धर्मशाला थाना क्षेत्र निवासी मृतक विशु शर्मा के पिता मोहित शर्मा ने प्राथमिकी में बताया कि मंगलवार को गुरुकुल संचालक मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर निवासी आशीष शर्मा और उनके साथ कार्यरत आचार्यों ने छात्रों पर 12 फीट गहरे पानी के टैंक की सफाई करने का दबाव बनाया और उन्हें जबरन टैंक में उतार दिया। आरोप है कि इतने गहरे टैंक में उतारते समय छात्रों की सुरक्षा के लिए कोई आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई थी। टैंक के अंदर गैस व ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।

हादसे में छात्र विशु शर्मा, देवांश, मनु कटारिया और आर्यन पांडे की मौत हो गई। वहीं रूद्र नामक छात्र की हालत बिगड़ गई, जिसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आचार्य आशीष और अन्य आचार्यों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 एवं धारा 110 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि गुरुकुल के संचालक आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आचार्यों की तलाश की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वृंदावन प्रकरण - भतीजे शव देखकर फफक पड़ीं सुमन
वृंदावन में जहरीली गैस की चपेट में आए कौशांबी निवासी छात्र आर्यन के परिजन को देर रात खबर मिली। खबर मिलते ही पिता कृष्ण कुमार पांडे ने नई दिल्ली में रहने वाली बहन सुमन शुक्ला को फोन पर घटना की जानकारी दी। सुमन अपने बेटे के साथ सुबह पांच बजे मथुरा के लिए निकल पड़ीं। मोर्चरी पहुंच कर जब भतीजे आर्यन का शव देखा तो वे सुधबुध खो बैठीं। आर्यन के पिता कार से देर रात ही मथुरा के लिए निकल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed