फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan festival ends with pomp in Radhavallabh temple

राधावल्लभ मंदिर में धूमधाम के साथ वृंदावन महोत्सव संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan festival ends with pomp in Radhavallabh temple
वृंदावन। राधावल्लभ मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय श्रीहित वृंदावन महोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मदनटेर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रास मंडल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय वृंदावन महोत्सव में श्रद्धालुओं को ब्रज रस की अद्भुत वर्षा देखने को मिली, जिसमें ब्रजवासियों सहित दूरदराज से आए श्रद्धालु भी श्रीराधा नाम संकीर्तन में झूमते हुए नजर आए। महोत्सव का शुभारंभ कार्तिक मास की एकादशी से हुआ था। भजन संध्या में ब्रज रसिक मधुकर द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। पाटोत्सव के दूसरे दिन मुंबई से आए कलाकारों ने ब्रज की संस्कृति पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

राधावल्लभ मंदिर के श्रीहित मोहित मराल गोस्वामी महाराज ने बताया कि 514 वर्ष पूर्व बंसी अवतार श्रीहित हरिवंश चंद्र महाप्रभु ने राधावल्लभ लाल जू महाराज का विग्रह ऊंची ठौर स्थित मदनटेर पर लता-पताओं में विराजमान किया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन तेरस को मदनटेर से लेकर बड़ा रास मंडल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर राधे लाल गोस्वामी टिकैत अधिकारी, मोहित मराल गोस्वामी महाराज, शोभित लाल गोस्वामी, महंत लाड़ली शरण महाराज, आनंद गोस्वामी, महंत दंपती शरण महाराज, ब्रजानंद गोस्वामी, नवलदास पुजारी, सेवक शरण बाबा, रसिक दास बाबा, सुक्राम दास बाबा, प्रिया शरण बाबा, इंदु बहन, दिनेश सिंह तरकर सहित भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed