फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voting for the post of President and Minister of Aggarwal Sabha today, preparations complete

Mathura News: अग्रवाल सभा के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान आज, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Voting for the post of President and Minister of Aggarwal Sabha today, preparations complete
कोसीकलां (मथुरा)। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, मंत्री पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रविवार को सराय शाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए वेदप्रकाश गोयल उर्फ वेदी अगरारिया, अजय गोयंका एवं मंत्री पद पर मनीष कादौनिया, विकास जैन मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन आचार्य ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा जोकि शाम 4 बजे तक चलेगा। मतपत्र पर निशान के स्थान पर दोनों प्रत्याशियों के नाम अंकित किए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर समर्थन दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed