फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

अरे ताई तुम कौन्हे जिताइ रही ऐं

Fri, 09 Oct 2015 11:41 PM IST
दिनेश शर्मा
दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
अरी ताई तुम कौन्हे जिताइ रही ऐं। काऊ ऐ नाइ भईया। एक गांव कौ लरिका ठाड़ियौ ऐ। वाईए दै दिंगे। बालक नांय मांने सौ फटफट पै बैठारि लाए। गांव पैगांव की 90 साल की बैकुंठी के हाथ पैर साथ नहीं दे रहे। कांपते हाथों से जैसे तैसे बैलेट पेपर पर अंगूठा लगाया।
विज्ञापन


अपने बेटे के साथ वे भी वोट डालने आई तो ग्रामीण युवा उनसे मजाक करने लग गए। वहीं जिला पंचायत के वार्ड आठ के गांव पैगांव में महिलाएं भी मतदान के लिए खासी उत्साहित रहीं। इसमें गांव की सैकड़ों महिलाएं राजस्थानी परिधान पहनकर चमकीली चुनरी, लहंगा और ओढ़नी पहनकर मतदान केंद्र पहुंची।
विज्ञापन


गाती बजाती महिलाओं ने लाइन में लगते हुए भी गायन जारी रखा और घूंघट की ओट से मतदान किया। इस दौरान ग्रामीण युवाओं से जमकर हंसी मजाक के भी दौर चले। इसमें गांव की चंदा पत्नी हेतन, दो युवतियां जिनके नाम बबिता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैगांव में हुक्के की गुड़गुड़ाहट संग चुनाव की चर्चा
छाता कोतवाली के गांव पैगांव में चुनाव के अलग ही रंग दिखे। छह हजार की वोटिंग वाले इस गांव में आठ पोलिंग बूथ बनाए गए। इस गांव में राजनीति में रुचि रखने वाले सुबह ही वोटिंग के लिए मतदान केंद्र के आसपास जमे रहे। बुजुर्गों ने हुक्के की गुड़गुड़ाहटके बीच राजनीतिक चर्चा की।


जिला पंचायत के वार्ड आठ के गांव पैगांव में सुबह से ही गांव के दर्जनों बुजुर्ग इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र आ पहुंचे। ग्रामीण रामजीत, निहाल सिंह, छिद्दी सिंह, राजवीर सिंह, हल्लू सहित दर्जनों लोगाें ने मतदान केंद्र के बाहर ही पल्लर बिछा लिया और हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच चर्चा शुरू हो गई। इसी गांव के रहने वाले एक प्रत्याशी की ओर से खाने पीने का इंतजाम भी किया गया। पूरे दिन ग्रामीण उसी में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed