फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voters are becoming increasingly angry over the demand for proof.

Mathura News: सबूत मांगने पर भड़क रहा है मतदाताओं का आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Voters are becoming increasingly angry over the demand for proof.
बलदेव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची का प्रपत्र दे रहे हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है, उन शादीशुदा महिलाओं से उनके मायके का सबूत मांगा जा रहा है। इससे मतदाताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

मतदाताओं का कहना है शादी के 15-20 वर्ष बाद वह अपने मायके का सबूत कहां से लाएंगे। महिलाओं से उनकी हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट मांगी जा रही है। मायके की मतदाता सूची में उनके माता-पिता का नाम मांगा जा रहा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नंदो पंडित, नरेंद्र तेहरिया, बंशीधर तेहरिया, राजकुमार वर्मा ने बताया महिलाएं अपने माता-पिता का मतदाता सूची में नाम कहां से लाएंगी। युवाओं से भी उनके माता-पिता का सबूत मांगा जा रहा है जो गलत है। चीनू पांडेय, सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल ने कहा कि 2003 की मतदाता सूची को मैप आधारित मानकर मतदाताओं को सूची से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञानेंद्र पांडेय, सीपी पांडेय, ब्रजेश पांडेय, कन्हैया पांडेय ने कहा जब मताधिकार का प्रयोग लगातार किया जा रहा है तो अब वह अपना मतदाता होने का सबूत कहां से लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed