Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voter Revision Campaign

Mathura News: राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voter Revision Campaign
मथुरा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उनसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर पुनरीक्षण कार्य 17 नवंबर से शुरू हो गया है। 24 नवंबर तक 14952 फॉर्म-6, 1422 फॉर्म-7 और 3500 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। जनपद की कुल अनुमानित जनसंख्या 32,89,678 है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 17,05,238 है।
विज्ञापन

वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार ईपी अनुपात 51.84 और लिंग अनुपात 832 है। 18-19 आयु वर्ग के 18438 मतदाता हैं, जो कुल आयु वर्ग समूह का 0.56 प्रतिशत है। जनपद में 14253 दिव्यांग मतदाता, 9504 वरिष्ठ नागरिक मतदाता (85 वर्ष से अधिक) और 9192 सर्विस मतदाता हैं। पुनरीक्षण कार्य के लिए पांच निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात हैं। इसके अतिरिक्त, 219 सुपरवाइजर और 2263 बीएलओ भी इस कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
239 सेक्टर और 35 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशीलता मानचित्रण और विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए 239 सेक्टर अधिकारी और 35 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बीएलओ के कार्य के पर्यवेक्षण हेतु 219 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने बीएलओ को फॉर्म-6 भरने के लिए सक्रिय करें। इससे अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 प्राप्त हो सकेंगे। पुनरीक्षण कार्य 16 दिसंबर तक चलेगा। 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित हैं।
---------
युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान
नवीन मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 25 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय मांट मथुरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने जा रहे या कर चुके छात्र-छात्राओं को फॉर्म 6 ऑनलाइन भरने के लिए प्रेरित किया गया। उच्च शिक्षा नोडल सत्येंद्र सिंह और स्वीप समन्वयक दीन दयाल ने इस पहल का नेतृत्व किया। इसी दिन राजीव भवन सभागार में विकसित भारत युवा कार्यक्रम के अवसर पर एक मतदाता पंजीकरण प्रदर्शनी भी लगी। इसमें युवाओं ने नवीन मतदाता पंजीकरण बढ़ाने की अपील की।

-----------
पंजीकरण और सहायता के तरीके बताए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु फॉर्म-6 प्राप्त कर बीएलओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पुनरीक्षण कार्य में आशा, एएनएम, राशन डीलर, पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे विभिन्न सहायक लगाए गए हैं। मतदाता सूची में नाम न होने पर फॉर्म-6, त्रुटि या निवास परिवर्तन पर फॉर्म-8, और मृतक/डुप्लीकेट नाम कटवाने हेतु फॉर्म-7 पर आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम और विवरण की जांच ईसीआई नेट एप या वेबसाइट voters.eci.gov.in पर की जा सकती है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कलक्ट्रेट स्थित ईओसी पर जिला संपर्क केंद्र स्थापित किया गया है। इसका टोल-फ्री नंबर 1950 है, जो चार जनवरी 2027 तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed