फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voter issues will be resolved; camps will be set up at polling stations starting today

Mathura News: मतदाताओं की समस्या का होगा समाधान, आज से बूथों पर लगेंगे शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Voter issues will be resolved; camps will be set up at polling stations starting today
मथुरा। ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इच्छुक दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर से अनंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही मृत व दूसरी जगह पलायन कर चुके लोगों के नामों को हटवाने के लिए रविवार और सोमवार को प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित होंगे। ताकि मतदाताओं के सूची में संशोधन कराने में आसानी हो सके।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में 27600 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। अब जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में 13.22 लाख मतदाता हो गए। 23 दिसंबर को जारी हुई अनंतिम सूची में इसकी जानकारी हुई है। फिलहाल 30 दिसंबर तक प्रशासन स्तर से दावे-आपत्तियां मांगी हैं। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि पहले जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 12.94 थे, अब पुनरीक्षण के दौरान 13 लाख 22 हजार 421 मतदाता हो गए हैं। इनमें मथुरा ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों में एक लाख 14 हजार, गोवर्धन की 40 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार, बलदेव की 60 ग्राम पंचायतों में एक लाख 55 हजार 576, फरह की 53 ग्राम पंचायतों में एक लाख 24 हजार 527, चौमुहां की 41 ग्राम पंचायतों में एक लाख नौ हजार, छाता की 54 ग्राम पंचायतों में एक लाख 45 हजार, नंदगांव की 31 ग्राम पंचायत समेत अन्य ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि सूची के अंतिम प्रकाश से पहले दावे आपत्तियां के साथ-साथ सूची में संशोधन कराने के लिए आज और कल शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 6 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed