फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vote counting in mathura for panchayat poll

कल सामने आएगी गांव की सरकार

Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
vote counting in mathura for panchayat poll
ग्राम पंचायत के चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है। इसमें भी अब महज कुछ घंटे की दूरी ने प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जनपद में 547 ग्राम पंचायतों के गठन के लिए मतों की गणना 13 दिसंबर को होने जा रही है। ब्लाक स्तर पर होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन रहा। डीएम ने जीआईसी मथुरा सहित कई ब्लाक में मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को देखा।

ब्लाक स्तर पर प्रत्याशियों की संख्या पर नजर डालें तो गोवर्धन में 44 ग्राम पंचायतों के लिए 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इसके अलावा यहां 103 सदस्य पद के लिए भी मतपेटिकाएं प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगी। नंदगांव ब्लाक में 38 ग्राम पंचायतों के लिए 347 उम्मीदवार मैदान में रहे हैं।
विज्ञापन


अब इनके साथ इस ब्लाक में 95 सदस्य पद के उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। मांट ब्लाक में 43 ग्राम पंचायतों के लिए 464 का परिणाम आना है, जबकि फरह में 55 ग्राम पंचायतों के लिए 340 का भाग्य तय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील ब्लाक में 67 ग्राम पंचायतों के लिए 489 उम्मीदवार और राया ब्लाक में 68 ग्राम पंचायत में 517, बलदेव ब्लाक में 60 ग्राम पंचायतों के लिए 454 और मथुरा ब्लाक में 75 ग्राम पंचायतों में 714 उम्मीदवार के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से इनके भाग्य के चुनावी फैसले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


जीतने के बाद गांव तक छोड़ने जाएगी पुलिस
मथुरा। शनिवार को होने वाली मतगणना के बाद जीते हुए प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के जश्न न मनाने को लेकर पुलिस-प्रशासन का कड़ा रुख है। जश्न पर रोक है। ऐसे में पुलिस विजयी प्रत्याशियों को लेकर उनके घर तक जाएगी।
शनिवार को दोपहर बाद से प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के सम्मान में मनाए जाने वाले जशभन को प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है।

जिन गांवों में प्रधान पद के लिए कड़ा मुकाबला है और बड़ी गांव पंचायत हैं उन गांवों को इलाका पुलिस ने सूचीबद्ध किया है। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ गांव में पुलिस टीम जाएगी और गांव में राजनीतिक दुश्मनी न पनपे इसे लेकर सतर्कता बरतेगी।

गांवों में माइक लगाकर सभा नहीं होने दी जाएगी और मिठाई बांटने पर भी रोक रहेगी। एसएसपी ने बताया कि अतिसंवेदनशील प्लस वाले गांव और बहुत कम अंतर से हार-जीत वाले गांवों पर पुलिस का विशेष नजर रखेगी। चुनाव के दौरान जिन गांवों में झगड़ा, मारपीट, फायरिंग की घटना हुई थी, वहां भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वहां तनाव कम करने की कोशिश होगी।


हर मतगणना टेबल पर रहेंगे पांच पुलिसकर्मी
मथुरा। जनपद की 95 ग्राम पंचायत की 10 स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एक ग्राम पंचायत की मतगणना के लिए हर टेबल पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पहले चरण में हुई वोटिंग के लिए चौमुंहा में सर्वोदई इंटर कालेज, छाता में गांधी इंटर कालेज और नंदगांव में श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज, दूसरे चरण के लिए मांट में ब्रज आदर्श इंटर कालेज, नौहझील में जनता इंटर कालेज, तीसरे चरण के लिए मथुरा में राजकीय इंटर कालेज, फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज, गोवर्धन में डीएवी इंटर कालेज, राया मेें नवीन मंडी समिति बलदेव में ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल महावन में मतगणना की जाएगी। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि एक काउंटिंग टेबल पर एक दरोगा, दो सिपाही और दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम से मतपेटिका लाने और ले जाने के लिए एक दरोगा, चार सिपाही, दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। मतगणना केन्द्र के बाहर एक थानाध्यक्ष, 20 सिपाही, 10 एचसीपी, 20 होमगार्ड और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केन्द्र पर सीओ सुरक्षा प्रभारी रहेंगे। पूरे जनपद में 1200 सिपाही, 1054 होमगार्ड, चार एएसपी, सात सीओ, 50 महिला दरोगा तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed