फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Volunteers met families affected by waterlogging

Mathura News: जलभराव से प्रभावित परिवारों से मिले स्वयंसेवक, राहत सामग्री बांटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Volunteers met families affected by waterlogging
फोटो 1: सौंख की जाटव बस्ती में हुए जलभराव प्रभावित क्षेत्र में दौरा करते स्वयंसेवक अमित व चेयरम - फोटो : mathura
सौंख। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कस्बे की जाटव बस्ती में हुए जलभराव को देखा। प्रभावित परिवारों से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों ने पानी की निकासी कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

खंड प्रचारक अमित ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों के बीच जाकर उन्हें इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं। बताया कि राशन सामग्री के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि पुलिया डलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही जलभराव कम होगा। इस मौके पर नगर कार्यवाह अनिल बंसल, नगर सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, रवि चौधरी, शेखर लोहिया, महेश गुप्ता, हनुमंत दास, जय चौधरी, अनिल कुमार, शुभम चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर बारिश से हुए जलभराव से प्रभावित लोगों को तहसील टीम ने गांव मगोर्रा में राशन सामग्री के 80 पैकेट वितरित किए। राशन सामग्री का वितरण राजस्व निरीक्षक कुंजबिहारी व लेखपाल खचेर सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रामजीलाल, प्रधान प्रतिनिधि बृजपाल सिंह, जगवीर सिंह, प्रेम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed