फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vishnu Bavra got caught for filing a false case

Mathura News: झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर फंसा विष्णु बावरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Bavra got caught for filing a false case
मथुरा। वृंदावन के भजन गायक बाबा रसिका पागल की मौत को हत्या का रूप देकर उनके शिष्य विष्णु बावरा ने चित्र बिहारी दास, विचित्र बिहारी दास और मोहिनी शरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना कर फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ विष्णु बावरा ने सीजेएम के यहां रिट पिटीशन दाखिल की थी। कोर्ट ने उसकी रिट को खारिज कर पुलिस की विवेचना स्वीकार कर विष्णु बावरा के खिलाफ 182 की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि विख्यात संत भजन गायक रसिका पागल की 4 दिसंबर 2021 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मौत के 3 साल बाद भजन गायक के शिष्य विष्णु बावरा ने चित्र बिहारी दास, विचित्र बिहारी दास और मोहिनी शरण पर दवा का ओवरडोज देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की तो जानकारी हुई कि भजन गायक काफी समय से मधुमेह की बीमारी थी। इस कारण उनकी किडनी खराब हो चुकी थी। उनका कई अस्पतालों में इलाज भी चला।
विज्ञापन


विवेचना में सभी आरोप झूठे निकले तो पुलिस ने कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ विष्णु बावरा ने सीजेएम के यहां गलत विवेचना करने का आरोप लगाते हुए रिट पिटीशन दाखिल की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान वादी कोर्ट में ऐसा कोई साक्ष्य और गवाह उपलब्ध नहीं दे सका जो पुलिस की विवेचना को झूठा साबित कर सकता था। इस पर कोर्ट ने पुलिस की विवेचना को सही मानते हुए वादी पर झूठा मुकदमा दर्ज करने पर धारा 182 की चालानी रिपोर्ट को दर्ज रजिस्टर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही विष्णु बावरा को 18 मार्च 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed