{"_id":"688d186cfda632f5d903ff6e","slug":"viral-videos-are-spreading-confusion-about-bankebihari-corridor-mathura-news-c-369-1-mt11010-133609-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर वायरल वीडियो फैला रहे भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर वायरल वीडियो फैला रहे भ्रम
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर ब्रजवासी ही नहीं अपितु दूसरे जिले के लोगों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। कोई कह रहा है कि मंदिर बंद हो जाएगा तो कोई कह रहा है कि सरकार मंदिर को ही तोड़ देगी। तरह-तरह के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जिलाधिकारी सीपी सिंह से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक बार वह फिर स्पष्ट कर रहे हैं कि कॉरिडोर से मंदिर के मूल स्वरूप या परंपरा में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा। गोस्वामियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ लोग जो विरोध कर रहे हैं, उनके अपने मन की बात है। सरकार और प्रशासन किसी का अहित नहीं करेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी वीडियो पर कतई ध्यान न दें। कुछ लोग सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए इस तरह के वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर विश्वास न किया जाए।