{"_id":"9658085283d20d8e57e25d03409dfcf2","slug":"vipra-problems-of-the-colonies-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विप्रा की कालोनियों की समस्याएं दूर होंगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विप्रा की कालोनियों की समस्याएं दूर होंगी’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीझील स्थित स्वामी अखंडानंद आश्रम आए शहरी एवं नगर आवास विकास के प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ला ने वृंदावन के विकास पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर अधिग्रहण का अधिकार प्रदेश के धर्मार्थ मंत्रालय को है। अगर सरकार बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विचार कर रही है तो वह प्रबंध समिति के साथ बांकेबिहारी मंदिर और वृंदावन विकास पर विचार करें। श्रद्धालुओं को सुविधाओं पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग को विस्तार देने पर विचार किया जा रहा है। वृंदावन में विकास प्राधिकरण की जो भी कालोनियां है उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में वृंदावन बाल विकास परिषद संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय, मुकेश सारस्वत, गिरीश भारती, कपिल टैंटीवाल, रामकुमार आदि ने उन्हें बांकेबिहारी महाराज का चित्रपट, पाटुका, प्रसाद सहित श्रीकृष्ण बाल मेला का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन