{"_id":"69e70b83c1b0abe49f02a97e","slug":"violent-clash-over-road-dispute-in-mathura-stone-pelting-lathis-and-alleged-firing-spark-panic-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग से फैली दहशत, भीषण पथराव से मची भगदड़; मथुरा बवाल का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, फायरिंग से फैली दहशत, भीषण पथराव से मची भगदड़; मथुरा बवाल का लाइव वीडियो
Tue, 21 Apr 2026 11:00 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:00 AM IST
सार
मथुरा के राजपुर बांगर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और पथराव के साथ हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि पुलिस ने फायरिंग की बात को पटाखों की आवाज बताकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मथुरा बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात रास्ते के विवाद पर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद और उनके परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पथराव के वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से दीपक अपनी अर्टिगा कार लेकर आ गए। मनमोहन कुटि तिराहे के पास रास्ता क्रॉस करने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग सरिया, लाठी-डंडे लेकर निकल आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित अमर सिंह की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि आरोपियों ने एक राय होकर मनीष और राहुल के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए मनीष अपने ताऊ के घर में छुप गए, लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। संघर्ष के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे दहशत फैल गई। हालांकि, पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। उधर, घटना को लेकर एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी फायरिंग का जिक्र करता दिख रहा है, जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि पास की बरात में चल रहे पटाखों की आवाज को लोगों ने गोलीबारी समझ लिया।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष से अमर सिंह की तहरीर पर आरोपी दीपक, राजेश, धीरज, महेश, मुकेश, त्रिलोकी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फायरिंग की सूचना मिली है, उसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति है और सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फायरिंग हो रही है, होने दो...
राजपुर की घटना में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होने की आवाज आ रही है। एक ग्रामीण वीडियो बनाते हुए पुलिसकर्मी से फायरिंग होने की बात कह रहा है। ग्रामीण कह रहा है फायरिंग हो रही है, आपके सामने फायरिंग हो रही है। इस पुलिसकर्मी बोल रहे हैं फायरिंग हो रही है, होने दो, आ रहा है, प्रशासन आ रहा है। हालांकि थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया है।
राजपुर की घटना में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होने की आवाज आ रही है। एक ग्रामीण वीडियो बनाते हुए पुलिसकर्मी से फायरिंग होने की बात कह रहा है। ग्रामीण कह रहा है फायरिंग हो रही है, आपके सामने फायरिंग हो रही है। इस पुलिसकर्मी बोल रहे हैं फायरिंग हो रही है, होने दो, आ रहा है, प्रशासन आ रहा है। हालांकि थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया है।