{"_id":"578bcf434f1c1b9032c4b97c","slug":"villagers-stop-traffic-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला हेता के लोगों ने जाम किया एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला हेता के लोगों ने जाम किया एक्सप्रेसवे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बलदेव क्षेत्र के नगला हेता में घरों में बरसात का पानी भर गया। इससे ग्रामीणों का अनाज, पशुओं का चारा आदि भीग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया।
करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले नगला हेता में शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक हुई बरसात से हुए जलभराव में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से पानी निकालना चाहा तो पता चला कि एक्सप्रेसवे के कारण पानी आगे नहीं निकल सकता। नीचे से पानी निकासी के लिए बनी कलवर्ट चोक पड़ी है। इससे गुस्साए ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और जाम लगा दिया।
इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर बलदेव और खंदौली पुलिस, खंदौली टोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को जल निकासी का इंतजाम कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया।