फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers stage protest march against pollution

Mathura News: प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest march against pollution
कोसीकलां। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र नवीपुर में टायर प्लांट और थर्माकोल प्लांट के जहरीले प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जहरीले धुएं से बीमार हो रहे नवीपुर के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने जल्द ही प्लांट को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण प्रीतम, गोविन्दा, गोविंद मुखिया, राजवीर, रामवीर बीडीसी, गुरदेव, शिवम, संजीव आदि का आरोप है कि टायर प्लांट बिना मानकों के चल रहे हैं। दिन-रात चिमनियों से काला जहरीला धुआं निकल रहा है। केमिकल युक्त कचरा खुले में फेंका जा रहा है। हर घर में सांस, दम घुटने, खांसी, एलर्जी के मरीज हैं। टीबी, अस्थमा, फेफड़ों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां आम हो गई हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में कई परिवार उजड़ चुके हैं। टायर प्लांट से फैल रहे जहर की कई बार लिखित और मौखिक शिकायत प्रदूषण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू ने बताया कि कार्रवाई न होने के चलते ग्रामीणों का सब्र अब टूट गया है। शनिवार को सैकडों की संख्या में ग्रामीण ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed