फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers gheraoed the police station in protest against the kidnapping of the teenager

किशोरी के अपहरण के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed the police station in protest against the kidnapping of the teenager
मांट(मथुरा) । थाना मांट क्षेत्र के एक गांव से 16 अप्रैल को दरवाजा तोड़ कर एक किशोरी का अपहरण करने के मामले अब तक बरामदगी नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाना मांट का घेराव किया। पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अधिकारियों से किशोरी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि १६ अप्रैल को किशोरी के परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ कर किशोरी का अपहरण कर लिया था। परिजन खेत से वापस आए, तब उनको घटना की जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने थाना मांट में तीन लोगों के खिलाफ नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मांट पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली में भर कर पहुंचे ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। किशोरी की बरामदगी की मांग की। पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह कोयर ने बताया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मांट थाना थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर वापस कर दिया। शीघ्र ही किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed