Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers are eager to welcome the march.

Mathura News: पदयात्रा के स्वागत के लिए ग्रामीण लालायित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers are eager to welcome the march.
छाता में  प्रवचन करते धीरेंद्र शास्त्री, देवकी नन्दन। 
चौमुहां। धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा छाता क्षेत्र के गुप्ता रेसीडेंसी से थाना जैंत क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करेगी। इस दौरान अकबरपुर पर पड़ाव कर यात्रा भोजन करेगी। इसके बाद चौमुहां होते हुए जैंत स्थित राधगोविंद मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। रात्रि में मंदिर परिसर में भजन संध्या के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। धीरेंद्र शास्त्री मंदिर परिसर में विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

जैंत क्षेत्र के व्यवस्था प्रभारी गजेंद्र सोनकिया ने बताया छाता से सुबह 7 बजे यात्रा शुरू होगी। दोपहर में अकबरपुर पर भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद शाम करीब 7 बजे तक पदयात्रा जैंत पहुंचेंगी। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक विशाल मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। पंडित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मांधाता गौतम ने बताया महामंडलेश्वर, ऋषि-मुनि और साधु-संतों को ठहराने के लिए पंडित नारायण इंटर कॉलेज और कन्हैयालाल पब्लिक स्कूल में व्यवस्था की गई है। भक्तों का विश्राम स्थल श्री राधागोविंद मंदिर के विशाल परिसर में होगा। प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी लाड़ली होटल को सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रमुख जन्मेजय गौतम ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और रासलीला जैसे आयोजन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed