{"_id":"6a88aea1b89efe73350e8982","slug":"village-heads-met-dm-regarding-stalled-development-proposals-mathura-news-c-412-1-mt21008-10896-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अटके विकास प्रस्तावों पर ग्राम प्रधानों ने डीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अटके विकास प्रस्तावों पर ग्राम प्रधानों ने डीएम से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन मथुरा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह फौजदार के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने विकास कार्यों के नवीन प्रस्तावों के लंबे समय से लंबित होने का मुद्दा उठाया।
योगेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि प्रशासक नियुक्त होने के बाद भेजे गए कई नवीन प्रस्तावों को अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। ये प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी स्तर पर लंबित हैं, जिससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार और प्रशासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी ने विकास प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। यह समिति प्रस्तावों का परीक्षण कर अनुमोदन के साथ उन्हें जिला स्तर पर भेजेगी, जिसके लिए जिलाधिकारी ने 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान बनवारी चुराहंसी, हरेंद्र, नरेंद्र, अशोक, राजू, अमित प्रताप सिंह, राजेंद्र, तुलाराम, कन्हैया, राकेश, दौलतराम समेत अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।