फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Village heads

कोरोना से जंग में ग्राम प्रधान आए संग

Fri, 10 Apr 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Village heads
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के साथ ही उनके रोजाना के कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने कोरोना से जंग में प्रधानों व ग्राम पंचायत के सचिवों को पत्र भेजकर ग्रामीण इलाकों में कोराना से लड़ाई में साथ देने की अपील की है, जिसमें एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील के बाद ग्राम प्रधान ग्रामीणों को घर के अंदर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा सामुदायिक स्थलों में हायपोक्लोराइट के घोल से सफाई कराई जा रही है। वहीं कूड़े के सही प्रकार निस्तारण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्थलों पर आने वालों को हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान और उनकी टीम बाहर से गांव आने वाले लोगों की सूची तैयार करने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद के साथ आशा द्वारा दी जा रही हिदायतों का पालन करने को प्रेरित कर रहे हैं। लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए सामुदायिक रसोईघर की भी व्यवस्था ग्राम प्रधानों के माध्यम से की गई है। फसल की कटाई में भी सामाजिक दूरी बनी रहे इसके लिए ग्राम प्रधान लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
गांव-गांव कर रहे जागरूक
- दूसरे राज्यों व शहरों से आने वाले लोग 14 दिनों तक परिवार से अलग रहें।
- कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
- यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल आशा से संपर्क करें।
- हाथों को बार-बार साबुन, पानी से अच्छी तरह से धोएं।
- चेहरे, आंख, नाक, कान और मुंह को बार-बार न छूएं।
- खांसते-छींकते समय नाक-मुंह को रुमाल या सादा कपड़े से ढकें।
- लोगों से हाथ मिलाने की बजाय नमस्कार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed