फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vijay Ikka murder: Investigating officer absent in court

विजय इक्का हत्याकाड: अदालत में गैरहाजिर रहे जांच अधिकारी

Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vijay Ikka murder: Investigating officer absent in court
मथुरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 22 साल पहले डकैती और हत्या के मामले पूछताछ के लिए लाए रसाेईया विजय इक्का की पुलिस हिरासत में मौत मामले में मंगलवार को अदालत में सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी नहीं आ सके। उनकी एडीजे चतुर्थ की अदालत में गवाही होनी थी। इस मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी नामजद हैं। ठंडे बस्ते में डाल दिए गए इस मामले में हाईकोर्ट के प्राथमिकता के साथ निस्तारित किए जाने के निर्देश के बाद कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन


विजय इक्का की वर्ष 2000 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। थाना हाईवे (तब थाना नरहौली) क्षेत्र स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में डकैती के मामले में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। उसे पुलिस लाइन लाया गया और यहां वह स्नानघर में मृत मिला। सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में रहने वाले फादर के घर में जून 2000 में डकैती हुई थी। इस दौरान स्कूल के प्रिंसीपल फादर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद हाईवे (तब का थाना नरहौली) पुलिस स्कूल कर्मचारी विजय इक्का को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई थी। कई दिन तक थाने में पूछताछ के बाद उसे पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां 17 जून 2000 को उसका शव स्नानागार में गमछे के सहारे नल से लटका मिला था। सेंट फ्रांसिस स्कूल के कर्मचारी ब्रदर इमनूअल ने तत्कालीन निलम्बित नरहौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा व सिपाही दिनेश उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रतिवादीगण के अधिवक्ता जय नारायन वाष्णैय ने बताया कि मंगलवार को सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी अदालत नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed