फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vijay Chauhan's blistering century propelled the Mathura Veterans into the semifinals

Mathura News: विजय चौहान के तूफानी शतक से मथुरा वेटरन्स टीम सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vijay Chauhan's blistering century propelled the Mathura Veterans into the semifinals
मथुरा। विजय चौहान के शतक की बदौलत मथुरा वेटरन्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। डॉ गौरव सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मथुरा वेटरन्स ने आगरा वेटरन्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला मान्या क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन


आगरा वेटरन्स के कप्तान अजय कर्दम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में आगरा वेटरन्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम की ओर से कुशल शर्मा ने 47, विनोद ने 41 और जुगल शर्मा ने 38 रन की अहम पारियां खेलीं। मथुरा की ओर से गेंदबाजी में युवराज सिंह और विजय चौहान ने 3-3 विकेट झटके, जबकि प्रवीन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा वेटरन्स की टीम की शुरुआत शानदार रही। विजय चौहान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 15 छक्कों व 9 चौकों की मदद से मैच को एकतरफा बना दिया। उनके साथ पवन सिकरवार ने 19 और मोहम्मद अफजल ने 15 रन बनाए। मथुरा ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। विजय चौहान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि अनवर खान और राजेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान मथुरा वेटरन्स के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, सचिव प्रवीन भारद्वाज सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीम को बधाई दी। कप्तान चौधरी कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला 4 जनवरी को अचीवर क्रिकेट ग्राउंड पर मथुरा वेटरन्स और बरेली वेटरन्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed