{"_id":"5ee49293058b9239b36661d80166f867","slug":"viharshsagar-maharaj-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्ध क्षेत्र में राष्ट्र संत विहर्षसागर का मंगल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्ध क्षेत्र में राष्ट्र संत विहर्षसागर का मंगल प्रवेश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर स्थित भगवान महावीर स्वामी की परंपरा में हुए इस युग के अंतिम अनुबद्ध केवली श्री जंबू स्वामी की निर्वाण स्थली सिद्धक्षेत्र, चौरासी में राष्ट्रसंत श्रमण मुनिश्री विहर्षसागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश बैंड-बाजों के साथ हुआ।
इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा मसानी तिराहे से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए जंबू स्वामी मंदिर के विशाल प्रांगण में पहुंची। यहां पाद-प्रक्षालन और आरती की गई।
यहां जनसमूह धर्मसभा में तब्दील हुआ। राष्ट्रसंत ने धर्मस्नेही बंधुओं को मंगल आशीर्वचन प्रदान कर अपने जीवन को संयमित और अगली पीढ़ी को संस्कारित करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रसंत विहर्षसागर ससंघ के सानिध्य में भगवान श्री जंबू स्वामी का महामस्तकाभिषेक महोत्सव (जो कि चार वर्ष में एक बार होता है)11 हजार कलशों के साथ दैनिक रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 28 फरवरी से सात मार्च तक होगा।
28 फरवरी को सुबह आठ बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण के बाद दोपहर 12:30 बजे श्रमण मुनिश्री विहसंतसागर और श्रमण मुनिश्री विजयेश सागरजी महाराज का चतुर्थ मुनि दीक्षा जयंती का कार्यक्रम और शाम को भक्ति स्वर संगीत कार शानु हर्ष एंड पार्टी कोटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम मैना सुंदरी नाटिका का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में दिल्ली के साथ-साथ ग्वालियर, भिंड, मुरैना, आगरा, मथुरा, कोसीकलां, कामा, भरतपुर, होडल, पलवल, जुरहरा, गोवर्धन, डीग, अलीगढ़, हाथरस, फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद, जसवंतनगर आदि के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।