फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vigil over note changing in temples

कमीशन का ‘खेल’ खुलने पर बढ़ी निगहबानी

Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
vigil over note changing in temples
note - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों पर बड़े नोट लेकर छोटे नोट बदलने के स्टिंग के बाद से प्रमुख मंदिरों पर प्रबंधन ने कड़ाई शुरू कर दी है। निगहबानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा बंद किए गए 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर किए जाने से नागरिक दैनिक कार्यों के लिए बडे़ नोटों को छोटे नोट में बदलने को प्रयासरत हैं। कहीं पर भी इन नोटों को स्वीकार न किए जाने से परेशान नागरिक और श्रद्धालु खुले रुपयों के लिए मंदिरों पर पहुंच रहे हैं। मंदिरों में भी कमीशन पर बड़े नोट बदलने जाने की सूचना मिली। दानघाटी मंदिर पर हुए स्टिंग के बाद जब मामला चर्चित हुआ तो सभी मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया।  

दानघाटी मंदिर के घटनाक्रम से अन्य प्रमुख मंदिर प्रशासन के कान भी खड़े हो गए हैं। हालांकि मंदिर प्रबंधन व सेवायत ऐसी किसी भी मामले को एक षड्यंत्र बता रहे हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन ने मंदिरों के सेवायतों को नोट न बदलने की कडे़ शब्दों मे चेतावनी देते हुए निगहबानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वहीं दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी ने बताया कि सेवायतों से साफ शब्दों में किसी को भी बडे़ नोट बदलकर छोटे नोट देने से इंकार किया गया है। वहीं जिस सेवायत का बेटा स्टिंग में आ रहा था उसे मंदिर की सेवा से हटा दिया गया है। वहीं मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर व हरगोकुल मंदिर प्रबंधक मनु ऋषि ने बताया कि उन्होंने भी मंदिर सेवायतों को बडे़ नोटों की एवज मे छोटे नोट देने से मना किया है। तथा वह खुद  नजर रख रहे है। वही तलहटी के अन्य मंदिरों मे भी स्टिंग के बाद से हड़कंप मचा है तथा ऐसी प्रक्रिया से पल्ला झाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed