फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video of hooliganism of parking staff surfaced in Gokul Mathura Devotees were showered with sticks and belts

गोकुल में पार्किंगकर्मियों की गुंडई: जबरन काटते रसीद, पैसे न देने पर श्रद्धालुओं पर बरसाए लाठी-डंडे और बेल्ट

Thu, 22 Feb 2024 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

गोकुल में पार्किंगकर्मियों की गुंडई का वीडियो सामने आया है। यह जबरन गाड़ियों की रसीद काटते हैं। पैसे न देने पर श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे और बेल्ट बरसाए। 

विज्ञापन
Video of hooliganism of parking staff surfaced in Gokul Mathura Devotees were showered with sticks and belts
गोकुल में पार्किंगकर्मियों की गुंडई: श्रद्धालुओं पर बरसाए लाठी-डंडे और बेल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के गोकुल में पार्किंग ठेकेदारों की गुंडई का वीडियो सामने आया है। यह जबरन गाड़ियों की पार्किंग रसीद काटते हैं। पैसे न देने पर श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे बरसाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को सामने आया। इसमें पार्किंग ठेकेदारों की गुंडई देखी जा सकती है। वह श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना महावन थाना क्षेत्र के गोकुल नगर पंचायत की है। यहां लोहवन गांव के समीप स्थित जमुना विहार कालोनी निवासी रूपम पाठक अपने भाई संतोष पाठक के साथ कार से रमणरेती आश्रम जा रहे थे। वह मुरलीधर घाट के रास्ते से निकल रहे थे। गोकुल में पार्किंगकर्मियों ने उनकी कार रोक ली। जबरन पार्किंग की रसीद कटवाने के लिए कहने लगे।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर बरसाए लाठी-डंडे और बेल्ट

इस पर उन्होंने कहा कि हम रमणरेती आश्रम जा रहे हैं। हमें गोकुल में नहीं रुकना है। इस पर पार्किंगकर्मी जबरन रसीद काटने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते पार्किंगकर्मीयों ने दोनों भाइयों को गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद उन पर लाठी-डंडे और बेल्ट बरसाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमला करने वाले गुंडे भाग गए। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed