फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   video conferencing of education minister for stopping cheating

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने जाने जिले में बोर्ड परीक्षा के हालात

Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
video conferencing of education minister for stopping cheating
मथुरा, यूपी बोर्ड परीक्षा, नकल - फोटो : self
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिले में हो रही नकल और मीडिया में चल रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीआईओएस जिले के हालात जाने। डीआईओएस ने शिक्षामंत्री को अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में नकल के लिए जनपद कुख्यात रहा है। इस बार भी नकल माफिया प्रशासन पर हावी रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के खिड़की, जंगले उखाड़कर फेंक दिए हैं। नकल माफिया सिपाहियों और राजस्व निरीक्षक की पिटाई तक कर चुके हैं। ये समाचार मीडिया में आने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले में बोर्ड परीक्षा के हालात जाने। साथ ही डीआईओएस को किसी भी परिस्थिति में नकल रोकने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


अब तक हुई कार्रवाई
- शिक्षा विभाग ने 122 नकलची पकड़े। 
- सात केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं। 
- अब तक 17 परीक्षा केंद्रों को डिबार किए जाने की संस्तुति की जा चुकी है।
- परीक्षा के दौरान अब तक सात कक्ष निरीक्षक और सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
- पांच शिक्षक-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई है। 
- सामूहिक नकल पाए जाने पर हाईस्कूल की छह और इंटर की तीन परीक्षाओं को निरस्त किया गया है। इन्हें बाद में जिला मुख्यालय पर कराया जाएगा।
- परीक्षा के समय अनियमितता पाए जाने पर कुल 42 नोटिस जारी किए गए।
- पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के लिए एसएसपी और एसपी सिटी को पांच पत्र लिखे गए।


प्रबंधक के पुत्र के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज
जनता इंटर कॉलेज नौहझील में राजस्व निरीक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले में राजस्व निरीक्षक ने प्रबंधक के पुत्र के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञात रहे कि मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नकल रोकने के लिए राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा जनता इंटर कॉलेज पहुंचे थे। परीक्षार्थियों की चेकिंग का विरोध करते हुए स्कूल प्रबंधक चौ. रामवीर सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने राजस्व निरीक्षक राकेश शर्मा की पिटाई कर दी। राजस्व निरीक्षक राकेश शर्मा ने प्रबंधक के पुत्र विवेक सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed