फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Veterinary University

वेटरनेरी फार्मासिस्ट के लिए प्रदेश में अभी तैयार नहीं हुई सेवा नियमावली

Sun, 17 Nov 2019 08:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Veterinary University
मथुरा। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा धारकों के लिए सेवा नियमावली तैयार करने को प्रदेश सरकार अभी भी तैयार नजर नहीं आ रही है। छात्रों की याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव पशुधन ने सेवा नियमावली तैयार करने के लिए अभी दो साल का और वक्त मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आग्रह पर मथुरा स्थित वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने डिप्लोमा इन फार्मेसी और डिप्लोमा इन एलईओ की शुरुआत की थी। करीब चार साल बीतने के बाद सरकार ने इन डिप्लोमा धारकों के लिए सेवा नियमावली तैयार नहीं की है। ऐसे में उक्त डिप्लोमा उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी के छात्र शुभम कुमार ने हाईकोर्ट इलाहाबाद की शरण ली थी। इस पर दो साल पहले प्रदेश सरकार ने सेवा नियमावली संबंधी कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

सितंबर माह में कोर्ट ने एक बार फिर पशुपालन विभाग से शपथ पत्र मांगा। इस पर अब सुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव पशुपालन ने अभी और वक्त देने का आग्रह किया है। इस पर कोर्ट ने अब शपथ पत्र के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं। याची के अधिवक्ता आलोक मिश्रा ने बताया कि सेवा नियमावली के संदर्भ में विभाग को स्पष्ट जवाब दाखिल करना है। इधर, याची शुभम कुमार का कहना है कि प्रदेश में 800 पद पशुपालन विभाग में रिक्त हैं, लेकिन सरकार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed