फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vesh aur naam badalane mein maahir tha chhaimaar gaing ka saragana

Mathura News: वेश और नाम बदलने में माहिर था छैमार गैंग का सरगना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
vesh aur naam badalane mein maahir tha chhaimaar gaing ka saragana
मथुरा। मुठभेड़ में ढेर हुआ असद उर्फ फाती नाम और वेश बदलने में माहिर था। गैंग के अन्य सदस्य भी इसी तर्ज पर काम करते हैं। वह भिखारी का वेश धारण कर पहले रेकी करते। इसके बाद रात को घर पर गैंग के साथ धावा बोल देते। गैंग के सदस्य धारदार हथियारों का ज्यादा प्रयोग करते हैं। मामला बिगड़ने पर ही तमंचा आदि का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शातिर डकैत नाम और वेश बदलने में माहिर था। अभी तक उसके हापुड़ गढमुक्तेश्वर निवासी फाती उर्फ कदीम उर्फ असद उर्फ पहलवान उर्फ बबलू उर्फ मोनीस आदि नामों की जानकारी हुई है। उसके और नामों की भी जानकारी की जा रही है। बताया कि छैमर गैंग वारदात से पहले घर की रेकी करता है, इसके बाद वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

रेकी के लिए वह भिखारी का रूप धारण करते हैं। इसके बाद जिस घर में वारदात करनी है उस घर के सदस्यों की जानकारी, उनके आने जाने का समय, सुरक्षा के क्या इंतजाम है सभी पहलुओं की जानकारी करने के बाद ही वारदात करते हैं। वारदात के दौरान वह हथियारों का तो उपयोग करते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुल्हाड़ी, चाकू और तलवार का ज्यादा प्रयोग करते हैं। तमंचे आदि का प्रयोग वह परिजन को डराने के लिए करते हैं। यदि कहीं पर मामला बिगड़ जाए तब तमंचा आदि का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में छैमार गिरोह के 8 सदस्यों को धौलपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से कट्टे और तलवार जैसे हथियार भी बरामद किए थे। यह गिरोह एक आपराधिक संगठन है। जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहता है। गिरोह लूट, डकैती और हत्या जैसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह के लोग घुमक्कड़ और खानाबदोश होते हैं। जो वारदात के बाद अपना ठिकाना बदल देते हैं।
----
वारदात करने से पहले आसपास के जिले में बनाते हैं ठिकाना
छैमार गिरोह जिस जिले में वारदात को अंजाम देता है, उसके पास के जिलों में पहले ही छिपने के लिए अपना ठिकाना बना लेता है। इसी कारण पुलिस को इनकी तलाश में परेशानी होती है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि गैंग काफी खतरनाक है। डकैती और लूट के दौरान परिवार के किसी सदस्य को जिंदा नहीं छोड़ते हैं, ताकि कोई सबूत और गवाह इनके खिलाफ न मिले। मुठभेड़ में ढेर डकैत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। इसके साथ ही 20 से अधिक डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था।


रस्सी के सहारे चढ़ते हैं छत पर फिर करते हैं घर में प्रवेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंग के सदस्य जिस घर में डकैती और लूट की वारदात करते थे। उस घर में रस्सी के सहारे चढ़कर छत तक जाते हैं। छत से सीढ़ियों से होते हुए घर के अंदर प्रवेश करते हैं। इसके बाद पूरा गैंग परिजनों को बंधक बना लेते है और डकैती की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed