फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicle hit tempo, driver died

Mathura News: वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hit tempo, driver died
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाने ले गई।
विज्ञापन

रिफाइनरी के रांची बांगर निवासी राजू (25) टेंपो चलाते थे। शुक्रवार रात आठ बजे वह टेंपो लेकर पुराना बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान स्वर्ण जयंती अस्पताल के निकट सामने से किसी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, राजू के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाने पहुंचने के बाद परिजन को हादसे की जानकारी मिली। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed