{"_id":"5d3874938ebc3e6cae4ef2e4","slug":"vayapari-has-closed-market-mathura-news-agr397616069","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया निगम के अभियान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया निगम के अभियान का विरोध
विज्ञापन
मथुरा। मंडी चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी मंडी चौराहे के समीप धरन
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंडी चौराहे के व्यापारियों ने नगर निगम की टीम पर पॉलिथीन की आड़ में दुकानदारों का उत्पीड़न कर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभी व्यापारियों ने एसपी सिटी से मिलकर नगर निगम के वसूली टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
मंगलवार की शाम नगर निगम की टीम ने दुकानदारों पर पॉलिथीन को लेकर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम के लोगों ने पॉलिथीन रखने के एवज में वसूली की। और कई दुकानदारों से बदसलूकी भी की गई।
जिससे दुकानदार व्यापारी भड़क गए और व्यापारियों और नगर निगम की टीम के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान मंडी चौराहे पर ही काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई। दुकानदार और नगर अपर आयुक्त के बीच पॉलिथीन को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को नाराज व्यापारियों दुकानें बंद रखीं और प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पालिथीन की आड़ में उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
व्यापारी नेता अजय चतुर्वेदी का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी व्यापारी से 10 हजार रुपये ले रहे हैं और रसीद 1000 की देते हैं। विरोध करने वालों में चिराग अग्रवाल, गिरधारीलाल, संतोष चतुर्वेदी, सचिन अरोड़ा, अनिल गर्ग, जितेंद्र, कालीचरण आदि उपस्थित थे।