{"_id":"59023d1c4f1c1bbc62c0cce3","slug":"vatsalya-gram-seva-project-in-every-district-ramnaik","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में हो वात्सल्य ग्राम जैसा सेवा प्रकल्प: रामनाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में हो वात्सल्य ग्राम जैसा सेवा प्रकल्प: रामनाईक
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में परम शक्तिपीठ के रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल ने किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वात्सल्य ग्राम वृंदावन में गुरुवार को परम शक्तिपीठ के रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सेवा के कारण ही आज वात्सल्य ग्राम पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के हर जिले में वात्सल्य ग्राम जैसा सेवा प्रकल्प होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत दुनिया का सबसे युवा देश बन जाएगा। उस समय हमें अपनी युवा शक्ति का सही प्रयोग करना होगा। हमें यह समझना चाहिए कि आज आतंकवादी भी पढ़े लिखे युवा हैं, जो गलत रास्ते पर चल रहे हैं। आगे चलकर और युवा गलत रास्ते पर न चलें इसके लिए उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए शिक्षा को संस्कारित ढंग में ढालना आवश्यक है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिखरी हुई विरासत हमें जर्जर व्यवस्थाओं के साथ मिली है। उस विरासत को विकास की राह पर लाने के सभी वादे पूरे करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा को तीर्थस्थल घोषित करने के साथ यमुना का शुद्धीकरण हमारी प्राथमिकता है। योगी सरकार के विकास कार्यों को लेकर विरोधियों में खलबली मची हुई है। सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रचकर विपक्षी कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे षड्यंत्रों को कामयाब नहीं होने देना है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने के साथ बेटियों की सुरक्षा कैसे हो, इसके लिए यूपी की जिम्मेदारी पीएम मोदी ने एक संयासी को दी है।
विज्ञापन
प्रदेश की स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि आज हमारे संस्कार पीछे छूटते जा रहे हैं, हमें अपने बच्चों को संस्कारित करने की जरूरत है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि धर्म की वैज्ञानिकता समाज में स्थापित हो ताकि समाज में अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम और नारी निकेतन की आवश्यकता नहीं पड़े।
उन्होंने कहा कि सूबे में योगी सरकार की ओर से चलाया जा रहा एंटीरोमियो अभियान मुझे अच्छा नहीं लगता। इस अभियान से लगता है कि हमारा समाज मां की भूमिका निभाने से चूक गया। उन्होंने परमशक्तिपीठ के रजत जयंती महोत्सव की सार्थकता बताते हुए कहा कि इसके अंतर्गत एक साल तक घर-घर जाकर भारतभक्ति की अलख जगाएंगे।