फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Various sports competitions were held in memory of Major Dhyanchand

Mathura News: मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हुईं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Various sports competitions were held in memory of Major Dhyanchand
मथुरा। खेलकूद प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हॉकी खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 एवं 30 अगस्त को केआर डिग्री कॉलेज के मैदान में हॉकी, हैंडबॉल, वाॅलीबॉल एवं फुटबॉल के मैत्री मैच हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. दलवीर सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, जवाहर इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा, केआर कॉलेज, जैन चौरासी इंटर कॉलेज, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, टाइगर क्लब, फाइटर क्लब समेत विभिन्न क्लब एवं कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मनोज कुमार शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, शिवदत्त चतुर्वेदी, सुनील श्रीवास्तव, जयसिंह, डॉ. पदम सिंह, राकेश कुमार शर्मा, विजेंद्र कौशिक, डॉ. सोनू, डॉ. शिवकुमार मौर्य ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं खेलो इंडिया स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी सूरज चौधरी एवं तनुज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कान्हा माखन स्कूल से नरेन्द्र सिंह, फिटनेस अंपायर से हरदेव, एलिट स्कूल से नितिन, अमरनाथ स्कूल से देवेश, ज्ञानदीप स्कूल से ज्ञानेन्द्र , हॉकी कोच राहुल, टेनिस खिलाड़ी नेहा, कान्हा माखन स्कूल बाद से लोकेश शर्मा, निवेदिता विद्या मंदिर स्कूल से संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed